992 ग्राम चरस तस्करी में दो गिरफ्तार

भीमताल : ओखलकांडा ब्लाक के खनस्यू थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 992 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।
भवाली के क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने जानकारी दी कि खनस्यू थानाध्यक्ष रोहताश सिंह के नेतृत्व में गुरुवार रात चेकिंग के दौरान पतलोट में एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 992 ग्राम चरस मिली। कार में सवार आरोपियों की पहचान अनमोल गुप्ता (29 वर्ष) और अब्दुल वकील (30 वर्ष) निवासी बरेली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चरस खनस्यू क्षेत्र के अधोड़ा गांव से खरीदी थी और इसे मैदानी क्षेत्रों में सप्लाई करने जा रहे थे।पुलिस टीम में खनस्यू थानाध्यक्ष रोहताश सिंह, अपर उपनिरीक्षक नरेश कुमार, राम सिंह राणा, विशाल दीप, भोला दत्त और संतोष भट्ट शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *