नहाते समय डूबने से कसियालेख के युवक की मौत

नलदमयंती ताल में नहाते समय डूबा युवक

भीमताल । भीमताल के नलदंयती ताल में नहाने गए एक युवक पानी में डूब गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पानी से निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भीमताल थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की शाम को 112 पर कालर रोहित कनवाल ने सूचना दी कि नलदम्यती ताल में एक युवक डूबा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को पानी से निकाल कर एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी भीमताल पहुंचा गया।जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय कमल आर्या पुत्र मोहन राम निवासी ग्राम गजार कसियालेख मुक्तेश्वर नैनीताल निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि अभी तक की जांच में पाया गया है कि मृतक अपने मामा के पुत्र हरीश राम पुत्र बसंत राम निवासी मौना लवेशाल थाना लमगढ़ा के साथ नलदम्यती ताल में नहाने गया था। जहां पर डूबने से युवक की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *