सरस्वती पब्लिक स्कूल की छात्रा हिमानी जोशी इन्स्पायर अवार्ड के लिए चयनित

भीमताल : सरस्वती पब्लिक स्कूल, निशौला की कक्षा 7वीं की छात्रा कु. हिमानी जोशी का भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड स्कीम के तहत वर्ष 2024-25 के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि के लिए हिमानी को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।
यह सम्मान उन्हें उनके ऑनलाइन प्रस्तुत किए गए मॉडल/प्रोजेक्ट के आधार पर मिला है, जिसे अब जिला और राज्य स्तरीय साइंस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा।
विद्यालय के निदेशक हरीश चंद सिंह रौतेला, प्रधानाचार्या गीता रौतेला, पी.टी.ए. अध्यक्ष राम पाल सिंह गंगोला सहित समस्त विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने हिमानी जोशी एवं उनकी गाइड टीचर पुष्पा सुयाल को इस उपलब्धि पर बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *