‘सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन’ अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

भीमताल : उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशानुसार महिला चिकित्सालय, हल्द्वानी में सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का संचालन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनू गुलयानी द्वारा किया गया। उन्होंने दवाइयों के सुरक्षित उपयोग पर जोर देते हुए बताया कि चिकित्सक के परामर्श के बिना किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही, दवा खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट अवश्य जांचनी चाहिए। यदि कोई मेडिकल स्टोर एक्सपायरी दवाएं बेचता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं, निशुल्क विधिक सहायता, स्थायी लोक अदालत, मासिक लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर – 15100, महिला एवं बाल संरक्षण कानून (POSH अधिनियम) और मोटर वाहन संबंधी नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. उषा, ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी कैलाश चंद्र जोशी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *