पीसीओएस को लेकर महिलाओं को जागरूक किया

भीमताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के भेषज विज्ञान विभाग द्वारा पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) जागरूकता माह के तहत शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक ‘ जागरूकता माह महिलाओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता के लिए एक कदम ‘ रखा गया था।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पीसीओएस के बारे में जागरूक करना और इससे होने वाले खतरों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। साथ ही पीसीओएस के लिए विभिन्न उपचारों के बारे में जानकारी दी गई। विभागाध्यक्षा प्रोफेसर अनीता सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीसीओएस एक आम समस्या है जो महिलाओं को प्रभावित करती है। इसके बारे में जागरूकता बढ़ाना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम की संयोजिका और विभाग की सहायक प्राध्यापिका कुमारी चंद्रकांता ने पीसीओएस के बारे में महिलाओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की। एमफार्म तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने पीसीओएस के बारे में एक नाटक प्रस्तुत किया। शिविर में भीमताल ब्लॉक की लगभग 40 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। साथ ही महिलाओं का ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच भी की गई। ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष हेमा आर्या ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। कार्यक्रम की संयोजिका चंद्रकांता, सह संयोजिका प्रिया गुप्ता, अदिति रौतेला, ग्राम प्रधान लीलावती पलड़िया, राधा कुल्याल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *