व्यापार मंडल अध्यक्ष ने लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप

Social Reporting अपराध

भीमताल। सलड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ने गुरुवार की देर शाम कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए भीमताल पुलिस से उक्त व्यक्तियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। आशीष सिंह ने बताया कि उसके रेस्टोरेंट के सामने एक व्यक्ति होटल चलाता है वह अचानक कुछ व्यक्तियों के साथ मेरी सलड़ी स्थित त्रिदेव रेस्टोरेंट में घुस आया। उसने मुझ पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे में हमले करने का विवाद रिकार्ड है। आशीष ने पुलिस से गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। साथ ही कहा उसकी जान को खतरा बना हुआ है। थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने कहा कि दोनों पक्षों में पूर्व का विवाद है। व्यापारी की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *