गरगड़ी में श्रम विभाग ने श्रमिकों को बांटे टूलकिट

Social Reporting

भीमताल । ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने शुक्रवार को ओखलकांडा के गरगड़ी में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मगार बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को टूलकिट सामग्री वितरण की। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार मे श्रमिकों के कल्याण के लिए कर्मकार बोर्ड एवं श्रम विभाग से अनेकों योजनाओं को लाभ संचालित करा रहे हैं। श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति, श्रमिकों की बालिकाओं के विवाह को आर्थिक सहायता, प्रसूति महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता और श्रमिक की मृत्यु के बाद उसके आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रमुख रूप से संचालित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से श्रमिकों के निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और रक्त जांच की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने श्रमिकों से योजनाओं का लाभ उठाने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *