नैनीताल में नशा मुक्त अभियान के तहत मैराथन का आयोजन

युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

भीमताल : जिले में नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और ‘रन टू लीव’ संस्था के संयुक्त प्रयास से डी.एस.ए. मैदान नैनीताल में नशा मुक्त दौड़ और नशा मुक्त होली मैराथन का आयोजन किया गया।
इस मैराथन का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौड़ में नगर के इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशा मुक्त समाज के संकल्प को मजबूत किया।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान अमन बिष्ट,द्वितीय स्थान राघवेन्द्र बिष्ट और तृतीय स्थान गोकुल बग्वाल ने हासिल किया । वही बालिका वर्ग में प्रथम स्थान कुन्ही बिष्ट,द्वितीय स्थान ज्योति फर्तियाल और तृतीय स्थान पर बीना बसेड़ा से कब्जा किया।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम, ‘रन टू लीव’ संस्था के सचिव मो. चांद, हरीश तिवारी, रवि वर्मा, दिनेश बिष्ट, हेमचंद्र आर्या, महेंद्र सिंह बिष्ट और नंदन सिंह रावत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *