मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की स्व-गणना, जनगणना-2027 में भागीदारी के लिए लोगों से की अपील

भीमताल। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) को लेकर गुरुवार को विकास भवन सभागार में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को स्व-गणना की प्रक्रिया और इसके महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान मंत्री ने स्वयं भी ऑनलाइन स्व-गणना कर अभियान की शुरुआत की और लोगों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ऑनलाइन स्व-गणना करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। स्व-गणना की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक है। इससे नागरिक स्वयं अपने और अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से अपील की कि वे स्वयं और अपने परिवार की स्व-गणना अवश्य करें। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक करें, ताकि जनगणना-2027 में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *