सीवर, सड़क, और ड्रेनेज समस्याओं के समाधान हेतु आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

भीमताल : क्षेत्र में लंबे समय से सीवर, सड़क, और ड्रेनेज की समस्याओं से जूझ रहे स्थानीय नागरिकों ने सोमवार को आयुक्त कुमाऊं मंडल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए शासन में लंबित प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति देने की मांग की गई है।
ज्ञापन सौंपने हुए नगर अध्यक्ष कांग्रेस डी के डालाकोटी ने बताया कि सीवर लाइन की खराब स्थिति के कारण गंदगी फैल रही है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। साथ ही, खराब सड़कों और जल निकासी की अव्यवस्था के चलते बरसात के दिनों में जलभराव जैसी स्थिति बनी रहती है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। नागरिकों ने यह भी कहा कि क्षेत्र में इन समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रस्ताव पहले ही शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक उसकी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। उन्होंने मांग की कि संबंधित प्रस्ताव को जल्द से जल्द मंजूरी दी जाए और विकास कार्यों को प्रारंभ किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *