नौ सूत्रीय मांगों को लेकर बेरोजगार संघ अध्यक्ष पूरन बृजवासी ने कुमाऊं आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

भीमताल : क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर बेरोजगार संघ के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने सोमवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर के 9 वार्डों की समस्याओं पर आधारित नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और इन पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से बृजवासी ने पार्किंग निर्माण, जल स्रोतों का पुनर्जीवन,स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार,झीलों का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण,नगर सौंदर्यीकरण,पेयजल समस्याओं के समाधान,झीलों के आसपास विकास कार्य, रोजगार के अवसर जैसे सिडकुल क्षेत्र में नए रोजगार लगाने,शैक्षणिक संस्थान: नगर में डिग्री कॉलेज और लॉ कॉलेज की स्थापना करने को लेकर मांग की,
पूरन बृजवासी ने कहा कि ये मांगें क्षेत्र की जनता की मूलभूत आवश्यकताओं और विकास से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की ताकि भीमताल को पर्यटन और आधारभूत संरचना के मामले में बेहतर बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *