विज्ञान क्विज में पतलोट रहा अव्वल

भीमताल। ओखलकांडा के बीआरसी खनस्यू में समग्र शिक्षा द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विकास खण्ड परियोजना अधिकारी अंशुल बिष्ट जी के निर्देश में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विकासखण्ड परियोजना अधिकारी/खण्ड शिक्षा अधिकारी धारी अंशुल बिष्ट और विकास खंड समन्वयक आशुतोष साह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विज्ञान क्विज में सीनियर वर्ग में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट शहीद बहादुर सिंह मटियाली राजकीय आदर्श इन्टर कालेज पतलोट ने प्रथम स्थान, राजकीय इंटर कॉलेज गरगरी ने द्वितीय, राजकीय इंटर कालेज खनस्यू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान क्विज में जूनियर वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तल्ली पोखरी प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज गरगरी द्वितीय, राजकीय इंटर कॉलेज पतलोट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी सीनियर वर्ग में लक्ष्मण सिंह चिलवाल राजकीय इंटर कॉलेज खनस्यू प्रथम, कविता चौसाली पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज भीड़ापानी द्वितीय, मुकेश महतोलिया राजकीय इंटर कॉलेज पश्या तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर वर्ग में तनुजा पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज भीड़ापानी ने प्रथम, डम्पी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ौनी ने द्वितीय तथा नेहा पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पतलोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी धारी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सहित मेडल पहनाकर पुरूस्कृत किया। साथ ही जनपद स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी तथा विज्ञान प्रदर्शनी में नवाचारों को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों का प्रोत्साहन किया। इस अवसर पर विज्ञान क्विज समन्वयक कुलदीप बिष्ट, जिला समन्वयक रविन्द्र तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, निम्मी फोनिया, अशोक कुमार, पुष्पा आर्या, हरीश चन्द्र बर्गली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *