विधायक कैड़ा ने किया मोटर मार्गो पर चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण

अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल ब्लॉक के भोर्सा से भटेलिया-बानना व पिनसेला-जंगलियागांव मोटर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। यह मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में था, जिससे क्षेत्रीय जनता को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था व दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती थी।
ग्रामीणों की मांग पर विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से इस मार्ग पर दीवारों का निर्माण, सोलिंग और डामरीकरण के लिए 2 करोड़ 68 लाख रुपये की स्वीकृति दिलाई थी। इसके तहत निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई।
शनिवार को निरीक्षण के दौरान विधायक कैड़ा ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में दीवारों का निर्माण और सोलिंग का कार्य पूरा किया जाए। डामरीकरण का कार्य मार्च के बाद शुरू किया जाएगा।
विधायक कैड़ा ने इसके अलावा पिनरो, जाबर, त्योंना अमदो, कसैल आदि गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर समाधान के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *