विधायक कैड़ा ने किया भीमताल क्षेत्र का दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

भीमताल: विधानसभा भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को चांफी, अल्चौना, धारी, मानाघेर, पहाड़पानी, जोनपोखरा और मंज्यूली समेत कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने बिजली, पानी, और सड़कों की खराब स्थिति सहित कई समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक कैड़ा ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल जीवन मिशन योजना के तहत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसके तहत हर गांव में पानी की समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
विधायक ने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल जीवन मिशन के तहत चल रहे पेयजल लाइनों के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि योजना का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
इसके साथ ही विधायक कैड़ा ने अपनी विधायक निधि से चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और उन्हें तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के आदेश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *