विधायक कैड़ा ने धारी ब्लॉक के गाँवों का किया दौरा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ

भीमताल । विधानसभा भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को धारी ब्लॉक के लेटीबुगा, शसबनी, चौखुटा, सीलिंग, बुरासी आदि गाँवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं।
ग्रामीणों ने बिजली, पानी व सड़क संबंधी समस्याएँ विधायक के सम्मुख रखीं। इस पर विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रही पेयजल लाइन निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक कैड़ा ने आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की समस्या पर PWD व PMGSY विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि कई जगह दीवारें टूट चुकी हैं और मार्ग बाधित हैं, जिन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *