8वीं सिकाई स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में नैनीताल जिला अव्वल

हरमन माइनर स्कूल, भीमताल में हुआ भव्य आयोजन, 300 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

भीमताल : हरमन माइनर स्कूल, भीमताल में आयोजित 8वीं सिकाई स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में नैनीताल जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर दूसरे और देहरादून तीसरे स्थान पर रहा। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए करीब 300 प्रतिभागियों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरमन माइनर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती महिमा भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रतियोगिता का सफल संचालन सिहान हिमांशु कुलेठा और अनीता बोरा के नेतृत्व में औरौ फाउंडेशन, सिकाई उत्तराखंड एवं हरमन माइनर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हैंसी नरेंद्र चौहान रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-———————————————
रेफरी और निर्णायकों की टीम रही मजबूत

चैंपियनशिप का संचालन राज्यभर से आए अनुभवी रेफरी और निर्णायकों ने पूरी निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ किया। प्रमुख रेफरी-जजों में राकेश कुमार, विनोद लखेरा, मिंटू सैनी, कृष्ण कुमार, ऋषिपाल भारती, किशोर सिंह, सुरेंद्र कुमार, शिवानी गुप्ता, विपिन डोगरा, देवेंद्र रावत, मुकेश सैनी, नंदन सिंह रजवार, मदन बिष्ट, सूरज कुमार, दीपक कुमार, आध्या रौतेला, लक्षिता पांडे, किरण रावत, अविरल कश्यप, प्रीति रावत एवं अक्षत थापा शामिल रहे।
———————————————
समापन पर हुआ प्रतिभागियों का सम्मान

समापन समारोह के अवसर पर सभी विजेताओं, कोचों और आयोजन टीम को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजक मंडल को विभिन्न संस्थाओं और अभिभावकों से सराहना मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *