भीमताल। विकासखंड भीमताल में ब्लॉक प्रमुख डा हरीश सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों लता जोशी, राधा पलड़िया, गीता पलड़िया, प्रेमा दानी, ज्योती नयाल सहित अन्य ग्रामीणों को चाबी वितरित की।उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और वह आवास निर्माण छत के नीचे जीवन यापन करेंगे। इस दौरान प्रधान लता पलड़िया, हेमा आर्य, कमल गोस्वामी, बीडीओ महेश्वर अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी मोहन राम आर्य, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।