समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति शिविर का आयोजन

भीमताल : समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में सरस्वती पब्लिक स्कूल, निशौला में शुक्रवार को छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर छात्र-छात्राओं के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रक्रिया की जानकारी दी गई और पोर्टल पर आवेदन करने के तरीके समझाए गए।शिविर में उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन से पहले पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने छात्रवृत्ति योजना की आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए यह कदम उठाया है। इस मौके पर 20 छात्र-छात्राओं ने एनएसपी पोर्टल पर ओटीआर किया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग नैनीताल के प्रतिनिधि अशोक रोथान और प्रिंस कौशल ने ओटीआर और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सरस्वती पब्लिक स्कूल के संरक्षक हरीश चंद्र रौतेला, छात्र-छात्राएं और अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *