ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने भीमताल में महिलाओं संग खेली फूलों की होली

भीमताल: होली के शुभ अवसर पर ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने भीमताल में महिलाओं के साथ फूलों की होली खेली और सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने फूलों की वर्षा कर होली के रंगों में सराबोर माहौल बनाया। कमलेश कैड़ा ने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का त्योहार है, और इसे पारंपरिक एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए।

उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को रंगों के इस पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली, प्रेम और समृद्धि लाए।

इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य लोग एवं कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक लोकगीतों और नृत्य ने समा बांध दिया, जिससे समूचा माहौल उल्लासपूर्ण हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *