रेड अलर्ट के चलते 4 अगस्त को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

भीमताल : भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 4 अगस्त को उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इस चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव तथा नदी-नालों में तेज बहाव को देखते हुए जनपद नैनीताल के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आपदा प्रबंधन एवं समन्वय हेतु अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें।
आपदा संबंधी किसी भी सूचना के लिए निम्नलिखित दूरभाष नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
📞 05942-231178, 05942-231179
📞 टोल फ्री नंबर: 1077

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *