विधिक साक्षरता एवं जागरूकता बहुद्देशीय शिविर का आयोजन

भीमताल : पी.एन.जी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर में रविवार को उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन एवं माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल, श्री सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल, बीनू गुलयानी ने शिविर के उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह आयोजन नालसा की बालकों के लिए मैत्रीपूर्ण योजना के तहत किया गया है। शिविर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन हुआ और जनता से रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।
शिविर में महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, भरण-पोषण अधिनियम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के लाभों के बारे में बताया गया।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश शुक्ला ने विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों की जानकारी दी। शिविर में निबंध, वाद-विवाद और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही लीगल लिटरेसी क्लब का उद्घाटन किया गया।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग,समाज कल्याण विभाग,बाल विकास विभाग,नेकी की दीवार संस्था,साईं नशा मुक्ति केंद्र आदि विभागों के अपनी सेवाए प्रदान की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *