पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Social Reporting

भीमताल : माइंड पावर यूनिवर्सिटी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर योगेश कुमार, वाइस चांसलर डॉ. श्वेता भोसले, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. जगदीश प्रसाद (पूर्व निदेशक, उच्च शिक्षा, उत्तराखंड), डायरेक्टर कम्युनिकेशन के डी सिंह द्वारा पंडित गोविंद वल्लभ पंत के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चांसलर योगेश कुमार ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के स्वतंत्रता संग्राम में किए गए योगदान और स्वतंत्रता के बाद देश के नव निर्माण में उनके महत्वपूर्ण कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, पंडित जी जैसे महान व्यक्तित्व बार-बार इस धरती पर नहीं आते। उनका जीवन और कर्तव्य हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी इस अवसर पर उनके योगदान को नमन करते हुए उन्हें भारत के महान सपूत के रूप में याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *