समस्याओं को लेकर कांग्रेसी करेंगे कमिश्नरी का घेराव

Social Reporting

भीमताल में कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति

भीमताल । नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल की अध्यक्षता में 21 अक्टूबर को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में नैनीताल कमिश्नरी घेराव कार्यक्रम को लेकर बैठक कर रणनीति तैयार की गई। पूर्व विधायक नैनीताल संजीव आर्य और पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि कांग्रेस मंहगाई, बेरोजगारी, भष्ट्राचार को लेकर नेता प्रतिपक्ष के साथ कमिश्नरी का घेराव करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से भागीदारी करने को कहा है। कार्यक्रम में महिलाओं का कांग्रेस की सदस्यता भी दिलाई गई। बैठक में विधानसभा भीमताल प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डाला कोटी, निवर्तमान चेयरमैन देवेंद्र सिंह चुनौतिया, युवा विधानसभा अध्यक्ष सूरज मेहरा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु, पूर्व चेयरमैन सतीश लाल वर्मा, गोपाल दत्त पलाडिया, हिमांशु पांडे, देवेंद्र सिंह फर्त्याल, राकेश बृजवासी, विपिन चंद्र सनवाल, पीसी नौगाई, खुशीराम, भूपेंद्र कनौजिया, निर्मला आर्य, रीना आर्य, सीमा टम्टा, सरिता आर्या, गीता आर्य, सतीश टम्टा, रामपाल गंगोला आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *