भीमताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने पंकज

हिमांशु उपाध्यक्ष और पवन बने महामंत्री

भीमताल । भीमताल व्यापार मंडल का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर पंकज जोशी को 423, सौरभ रौतेला को 364 मत, उपाध्यक्ष पद पर हिमांशु रौतेला 391, विनीत जोशी 379 और उप सचिव में रवि टम्टा 445 और जुबैर खान ने 321 मत प्राप्त किए। चुनाव में 808 व्यापारियों ने मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी रामपाल सिंह गंगोला और मुख्य चुनाव संयोजक प्रवीण पटवाल ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विजय व्यापारियों ने भीमताल के व्यापारियों की समस्या को हल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सह संयोजक पंकज उप्रेती, कौशलेंद्र भट्ट, सुनील जोशी, पूरन जोशी, गिरधर भगवाल, भास्कर भगवाल, गुंजन रौतेला, मनोज भट्ट, कुर्बानी अली जाफरी, आशा आर्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *