कुमाऊं आयुक्त से मिले एसएसपी मंजूनाथ टीसी, कानून व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा

भीमताल । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने गुरुवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच जिले की कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आयुक्त को नैनीताल जिले में शांति, कानून व्यवस्था और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। वहीं, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्रभावी पुलिसिंग और आपसी समन्वय के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपराध नियंत्रण, पर्यटक सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा आगामी त्योहारों के दौरान व्यवस्था बनाए रखने जैसे विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। मुलाकात को दोनों अधिकारियों ने सौहार्दपूर्ण और उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *