वन महोत्सव सप्ताह: बजून, पाटीयाखान और फगुनियाखेत में 200 से अधिक पौधों का रोपण

भीमताल, 06 जुलाई। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय के सीमावर्ती क्षेत्रों बजून, पाटीयाखान और फगुनियाखेत में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल की उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर अशोक कुमार आर्या, ग्राम प्रधान जानकी, वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से पदम, त्रिलोच, पांगर, पुतली और बाँज सहित विभिन्न प्रजातियों के 200 से अधिक पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम में यशवंत कुमार, हरीश सिंह, मनोज बलसुनी सहित वन विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखण्ड के निर्माण का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *