प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बनाया जाए सीएचसी

ओखलकांडा के लोगों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

भीमताल । ओखलकांडा ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मदन परगाई ने ग्रामीणों के साथ सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपा। परगाई ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर नहीं हो पा रही है। इसके चलते मरीजों को उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी उपचार के लिए जाने के चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परगाई ने सांसद से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ओखलकांडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करने की मांग की है। साथ ही सांसद से अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के साथ स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *