भीमताल । आदर्श रामलीला कमेटी डाकबंगला के पदाधिकारियों ने रविवार को बैठक की। बैठक में रामलीला में हुई आय-व्यय और बचत का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। कमेटी के कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह जीना ने बताया कि कमेटी को रामलीला में 351634 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई। इसमें 326757 लाख रुपये खर्च हुए। उन्होंने कहा कि कमेटी के पास 24877 रुपये की धनराशि शेष है। जीना ने कहा कि अगले साल की रामलीला में सभी लोगों के सहयोग से कराई जाएगी। बैठक में कमेटी अध्यक्ष गोपेश बिष्ट, सतीश टम्टा, कैलाश गिरी, देवेंद्र फर्त्याल, पंकज उप्रेती, जगदीश सनवाल आदि शामिल रहे।