प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न

त्रिवार्षिक चुनाव के लिए कुल 9 प्रत्याशी मैदान में

भीमताल : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपसचिव, महामंत्री और महिला उपाध्यक्ष पदों के लिए कुल 9 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।
चुनाव समिति के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए 2, उपाध्यक्ष पद के लिए 2, कोषाध्यक्ष पद के लिए 1, उपसचिव पद के लिए 2, महामंत्री पद के लिए 1, एवं महिला उपाध्यक्ष पद के लिए 1 प्रत्याशी ने नामांकन किया।
चुनाव समिति ने बताया कि 8 मार्च की सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रत्याशी अपने नाम वापस लेने की प्रकिया कर सकते हैं।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी रामपाल सिंह गंगोला, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण सिंह पटवाल, सह चुनाव अधिकारी पंकज उप्रेती, आशा आर्य, नवीन चंद्रा, पूरन जोशी, गिरधारी भगवाल, भानु लोशाली सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *