“ऑपरेशन सिन्दूर” के तहत जीआरपी करेगी मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां रहेंगी अलर्ट
भीमताल : आतंकी हमले जैसी किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी रूप से निपटने और सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए थाना जीआरपी काठगोदाम द्वारा आगामी 09 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे रेलवे स्टेशन काठगोदाम में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह अभ्यास “ऑपरेशन सिन्दूर” के तहत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य संवेदनशील स्थानों पर आतंकी खतरे की स्थिति में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। मॉक ड्रिल में जीआरपी, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), बम निष्क्रिय दस्ते (BDS), एंटी टेरर स्क्वाड (ATS), फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस, एवं चिकित्सा विभाग सहित कई विभागों की टीमें हिस्सा लेंगी।जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी प्रतिभागी विभागों को आवश्यक संसाधनों के साथ समय पर उपस्थित रहने और अभ्यास को यथासंभव वास्तविक परिदृश्य की तरह संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में किसी भी समन्वय हेतु नागरिक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी थाना जीआरपी काठगोदाम के प्रभारी श्री निखिल कोहली (मोबाइल: 6397789002) से संपर्क कर सकते हैं।