पुस्तकालय से बच्चों में बढ़ाए पढ़ने की रुचि

Social Reporting

डायट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

भीमताल । जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान भीमताल में एफएलएन के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में प्राचार्य ललित प्रसाद तिवारी द्वारा सभी प्रधानाध्यापकों से मूलभूत भाषाई और संख्यात्मक ज्ञान के अंतर्गत वर्ष 2026-27 तक कक्षा 3 तक के बच्चों हेतु निर्धारित दक्षताओ को प्राप्त करने के लिए विशेष प्रयास करने की बात कहीं। कोऑर्डिनेटर रेखा तिवारी द्वारा बताया गया कि उक्त प्रशिक्षण में 11 माड्यूल पर प्रधानाध्यापकों से विस्तार से चर्चा की गई। ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर डॉ सुमित पांडे द्वारा बताया गया है प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुस्तकालय के माध्यम से बच्चों,अध्यापकों एवं अभिभावकों में पढ़ने की आदत का विकास करना है। साथ ही पुस्तकालय में पढ़ने की आदत के विकास के लिए अध्यापकों को सर्वप्रथम मुखर वाचन, सह पठन, जोड़ों में पठन और स्वतंत्र पठन आदि गतिविधियां करवाकर पुस्तकों के पढ़ने के प्रति बच्चों में रुचि पैदा करनी चाहिए। प्रशिक्षण में वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश जोशीस ममता धामी, राजेंद्र पांडेय, आरती सुमन, भावना पंत, डॉ. विमल किशोर थपलियाल, कृष्णानंद जोशी, डॉ पूरन सिंह बुगला, मनोज चौधरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *