सरस मेले में पहाड़ की महिलाओं के हुनर को मिला बाजार

लखपति दीदियों के उत्पादों से सजा रामनगर, पांच दिन तक चलेगा मेला भीमताल, 21 अगस्त। रामनगर डिग्री कॉलेज मैदान में शुक्रवार को पांच दिवसीय जनपद स्तरीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिला स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पादों […]

Continue Reading

बागवानी से बदलेगी किसानों की तकदीर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा पहाड़

एप्पल से ड्रैगन फ्रूट तक, बागवानी से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर भीमताल। विकास भवन परिसर भीमताल में शुक्रवार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ढैला ने उद्यान विभाग के अधिकारियों और किसानों के साथ बैठक कर बागवानी विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को किसानों को बागवानी से […]

Continue Reading

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को 109 गांव रेड जोन में चिन्हित, फेंसिंग व सोलर लाइट से होगी सुरक्षा

भीमताल। मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने जिले के 109 गांवों को रेड जोन के रूप में चिन्हित किया है। इन गांवों में वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए गुणवत्तापूर्ण चैनलिंग फेंसिंग के साथ पर्याप्त संख्या में सोलर लाइट लगाने का काम प्राथमिकता से किया जा रहा है। जिलाधिकारी ललित […]

Continue Reading

छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर, तीन के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म

भीमताल। जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की न्यायालय ने गुंडा नियंत्रण कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए छह आरोपितों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। वहीं, […]

Continue Reading

नवप्रवेशित छात्रों को दी एंटी रैगिंग और आत्मसुरक्षा की जानकारी

भीमताल। बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में नवप्रवेशित छात्रों के लिए स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम ‘अभ्युदय-2026’ का शुभारंभ हुआ। एआईसीटीई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित यह कार्यक्रम तीन सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को संस्थान के शैक्षणिक माहौल, अनुशासन और सुविधाओं से परिचित कराने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर जोर देना है। […]

Continue Reading

गुनियालेख इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

भीमताल । राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख में स्थायी प्रधानाचार्य समेत विभिन्न विषयों के शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने गुरुवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय में जल्द नियुक्तियां किए जाने की मांग उठाई। मनोज शर्मा ने […]

Continue Reading

भीमताल में 22 होम स्टे का निरीक्षण, चार पर लगा 10-10 हजार रुपये जुर्माना

भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने गुरुवार को भीमताल शहर में संचालित 22 होम स्टे इकाइयों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। निरीक्षण में चार होम स्टे इकाइयों में निर्धारित प्रावधानों का उल्लंघन […]

Continue Reading

जिला कारागार में सात दिवसीय मोमबत्ती प्रशिक्षण शुरू

भीमताल। जिला कारागार में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा […]

Continue Reading

रामनगर में मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस

भीमताल, 19 अगस्त। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को रामनगर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड और जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर भवानीगंज, रानीखेत रोड, बस स्टैंड और लखनपुर […]

Continue Reading

बाईपास से मिलेगी जाम से निजात, रोजगार के भी खुलेंगे द्वार

सलेड़ी-खेरोला से खड़की-सिलोटी होते हुए नौकुचियाताल तक मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारंभ भीमताल। वर्षों से सड़क की मांग कर रहे सलेड़ी, खेरोला, खड़की, सिलोटी और नौकुचियाताल क्षेत्र के ग्रामीणों को मंगलवार को बड़ी सौगात मिली। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सलेड़ी-खेरोला से खड़की-सिलोटी होते हुए नौकुचियाताल तक बाईपास मोटर […]

Continue Reading