अवैध बोट स्टैंड के साथ हटाए जाए फड़

नौकुचियाताल में होटल कारोबियों ने की बैठक

भीमताल । नौकुचियाताल में शुक्रवार को होटल कारोबारियों ने विभागीय अधिकारियों के साथ थर्टी फर्स्ट और क्रिसमस की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की। पर्यटन कारोबारी अनिल चनौतिया ने नगर पालिका, पुलिस और सिंचाई विभाग से भीमताल में झील किनारे बनाए गए अवैध बोट स्टैंड और अवैध फड़ हटाकर व्यवस्था को बेहतर बनाने को कहा। चनौतिया ने सिंचाई विभाग से बोट स्टैंड की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए निर्धारित बोट स्टैंड से नावों का संचालन कराने को कहा। उन्होंने पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के चलते जाम लगने पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही नगर पालिका से नौकुचियाताल क्षेत्र में स्वच्छता अभियान निरंतर चलाने को कहा। होटल कारोबारी अर्जुन वर्मा और होटल संचालक रणवीर मेहरा ने क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर सैलानियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ भीमताल से नौकुचियाताल तक सड़क को बेहतर बनाने, जाम की समस्या से निजात दिलाने को कहा। ताकि अधिक से अधिक संख्या में सैलानी भीमताल और नौकुचियाताल में घूमने आ सके। साथ ही अवैध फड़ संचालकों पर भी कार्रवाई की जाए। कोतवाल राजेश यादव ने यातायात व्यवस्था का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की बात कहीं। लोनिवि ने सड़क को बेहतर बनाने और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जल्द अवैध बोट स्टैंड संचालकों पर कार्रवाई की बात कहीं। बैठक में ईओ राहुल कुमार सिंह, संजीव भट्ट, केके पाठक, विश्वमोहन गिरी, चंद्रदत्त बृजवासी, महिपाल मेहरा, आयुष जोशी, नितेश सती शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *