भीमताल के अग्निशमन अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

बेहतर कार्यों के लिए गिरीश बिष्ट को मिला सम्मान

भीमताल । भीमताल नगर क्षेत्र के निशौला निवासी गिरीश सिंह बिष्ट को अग्निशमन विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लिए राष्ट्रपति पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। ऊधमसिंह नगर में तैनात अग्निशमन अधिकारी गिरीश सिंह बिष्ट को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। गिरीश ने कहा कि राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने से वह बेहद खुश हैं। बिष्ट ने कहा कि वह विभाग के लिए निरंतर बेहतर काम करेंगे। राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर भीमताल के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *