विधायक कैड़ा ने की ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की मांग

भीमताल: भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा ने जिला प्रशासन से ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की मांग की है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर कहा कि भीमताल क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक मुख्य रूप से फल, सब्जी और कृषि पर आधारित हैं, जहां के ग्रामीण पूरी तरह खेती पर निर्भर हैं।

विधायक कैड़ा ने बताया कि हाल ही में हुई भारी ओलावृष्टि से क्षेत्र के पस्या, कौडार, देवली, पुटपुड़ी, कोटली सहित धारी, रामगढ़, ओखलकांडा और भीमताल ब्लॉकों में किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। विशेष रूप से मटर, पुलम, खुबानी और अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द उन्हें मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे अपनी आजीविका को फिर से संवार सकें। विधायक कैड़ा ने प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने की अपील की है, जिससे किसानों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *