भीमताल ओखलढुंगा का हैंडपंप ठीक, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

भीमताल। क्षेत्र के ओखलढुंगा गांव में पिछले 8 माह से खराब पड़ा हैंडपंप अब सुचारू रूप से चालू हो गया है। समाजसेवी हेमंत गोनिया और अनिल संभल के प्रयासों से हैंडपंप की शिकायत शासन स्तर तक पहुँचाई गई थी। शिकायत पर सांसद अजय भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिलाधिकारी नैनीताल और नलकूप विभाग ने कार्रवाई करते हुए हैंडपंप को दुरुस्त कराया। इसके बाद स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली और अब पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है। स्थानीय ग्रामीण कैलाश संभल, ललित मोहन संभल, महेश संभल, हीरा सिंह संभल, पूरन संभल, गोधन संभल, दीवान संभल, भुवन लाल और लक्ष्मण सिंह संभल ने समाजसेवी हेमंत गोनिया व अनिल संभल के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *