महिला को निवाला बनाने वाला आदमखोर बाघ काबू में, रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा

भीमताल । नैनीताल जिले के सूर्यागांव क्षेत्र में दहशत का कारण बने आदमखोर बाघ को वन विभाग ने आखिरकार काबू में कर लिया है। बीते दिनों महिला को निवाला बनाने के बाद से बाघ लगातार गांव के आसपास मंडरा रहा था, जिससे ग्रामीणों में भारी भय का माहौल बना हुआ था।
वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत जंतवाल गांव में लगाए गए पिंजरे में बाघ फंस गया। इसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उसे ट्रैंक्विलाइज़ कर सुरक्षित कब्जे में लिया। सोमवार देर रात चले संयुक्त ऑपरेशन में वन विभाग की टीम को यह बड़ी सफलता हाथ लगी।
बाघ को सुरक्षित रूप से रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। बाघ के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग ने लोगों से जंगल से सटे क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *