नैनीताल जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण शुरू, मतदाताओं में दिखा उत्साह

चार विकासखंडों के 522 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया, पारदर्शिता और सुरक्षा पर विशेष जोर

भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के द्वितीय चरण के तहत जनपद नैनीताल में सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हो गया। मतदान की शुरुआत के साथ ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। चुनाव के इस चरण में भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर विकासखंडों के कुल 522 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। लोग सुबह से ही अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे और मतदान प्रक्रिया में भागीदारी निभाई।
मतदान की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। ज़ोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी फील्ड में तैनात हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जिले भर में शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच मतदान जारी है, और प्रशासनिक स्तर पर हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *