भीमताल । प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल भीमताल में सोमवार को होने वाले चुनाव के लिए व्यापारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मुख्य चुनाव संयोजक प्रवीण पटवाल ने बताया कि सोमवार की सुबह 9 बजे से 3 बजे तक रामलीला मैदान मल्लीताल में चुनाव संपन्न होगा। चुनाव के बाद मतगणना के साथ परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए पंकज जोशी, सौरभ रौतेला, उपाध्यक्ष पद पर हिमांशु रौतेला, विनीत जोशी और उप सचिव पद पर रविंद्र टम्टा और जुबेर खान के बीच चुनाव होगा।