मोटरसाइकिल जलाने की घटनाओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने काठगोदाम थाने का किया घेराव

भीमताल : पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा रौसिल गाँव के निवासी नवीन चंद्र जोशी की मोटरसाइकिल को जलाने और बाद में एक अन्य मोटरसाइकिल जलाने की घटनाओं के विरोध में आज काठगोदाम थाने का घेराव किया गया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन विधायक के दबाव में कार्य नहीं कर रहा है, जिसके कारण अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है।
पूर्व मंत्री हरीश पनेरु ने आरोप लगाया, “पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता अपराधियों को बढ़ावा दे रही है। अगर दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो जनता उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगी।”
थानाध्यक्ष ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि दोषियों की गिरफ्तारी मंगलवार की शाम तक की जाएगी। इस आश्वासन के बाद मामला फिलहाल शांत हुआ।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया, तो काठगोदाम थाने में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस प्रदर्शन में पूर्व प्रधान ललित मोहन, रमेश चंद्र जोशी, केवलानंद जोशी, पंकज संभल, राजेंद्र बनवाल, इंदर सिंह मेहता, प्रेम बल्लभ, बृजवासी, और पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *