भीमताल: पूर्व सैनिक ,कारोबारी और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोक सिंह नेगी के आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर क्षेत्रवासियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। त्रिलोक सिंह नेगी अपने सामाजिक , राजनीतिक और धार्मिक कार्यो मे सहयोग के लिए जाने जाते थे ,और भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते थे।
शोक व्यक्त करने वालों में विधायक राम सिंह कैड़ा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश लाल वर्मा, प्रदीप पाठक, पंकज जोशी, नितिन राणा, निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया, संदीप महरा, हितेंद्र बिष्ट, सौरभ रौतेला और लैवेन्द्र रौतेला सहित कई अन्य प्रमुख लोग शामिल हैं।