लालकुआं से झांसी के लिए 25 जून से शुरू होगी साप्ताहिक ट्रेन

हर बुधवार को दोपहर 12:20 बजे चलेगी ट्रेन, सांसद अजय भट्ट ने दी जानकारी

भीमताल : लालकुआं से झांसी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। आगामी 25 जून से एक नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। यह जानकारी पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को दी।

सांसद भट्ट ने बताया कि यह ट्रेन “ट्रेन ऑन डिमांड” के रूप में चलाई जा रही है, जो हर बुधवार को दोपहर 12:20 बजे लालकुआं स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बरेली, कासगंज, मथुरा, आगरा और ग्वालियर होते हुए झांसी पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि इस नई ट्रेन सेवा से क्षेत्रीय यात्रियों को सुविधा मिलेगी, साथ ही कारोबार और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने इसके लिए रेलवे मंत्रालय का आभार भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *