भीमताल। ओखलकांडा के खनस्यूं थाने के नवनियुक्त थानाध्यक्ष विजय पाल ने शुक्रवार को कार्यभार संभाला। व्यापार मंडल की तरफ से थानाध्यक्ष का स्वागत किया गया। थानाध्यक्ष ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए कार्य करेगी। साथ ही नशे पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओखलकांडा में उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बर्गलीष महामंत्री संजय सिंह ऐरी भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष दीपक बर्गली, रामू मचखोलिया, पंकज सुयाल, दीपक मेहता, चंदन, प्रकाश, रवि आदि मौजूद रहे।