कम तेल की थाली से स्वस्थ भारत का संदेश, महिलाओं ने प्रदर्शित किए पौष्टिक व्यंजन

भीमताल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” अभियान के तहत महिलाओं ने स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित खान-पान का संदेश दिया। कार्यक्रम में आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भावना मेहरा मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं।

इस अवसर पर महिलाओं ने कम तेल एवं बिना घी से तैयार पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन कर स्वस्थ आहार अपनाने के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए विभिन्न जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” अभियान लोगों को संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने महिलाओं से परिवार और समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ परिवार ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी भगत ने की। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, मंडल प्रभारी राधा खोलिया, ग्राम प्रधान जया बोरा, सभासद शिप्रा जोशी, गीता जीना, राधा आर्य, चंद्रकला जोशी, पूनम लता, दीपा जोशी, मोना पांडेय, दीपा बिष्ट, सविता पंत, कविता गिरी, गीता बिष्ट, अनीता जोशी, ज्योति तिवाड़ी, पुष्पा सुयाल, ज्योति पुरी, गीता कांडपाल, भगवती भगत, उमा कांडपाल, जिला मंत्री प्रकाश भट्ट, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गिरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पारस चंद्र सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आईटी संयोजक मीनाक्षी आर्या ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *