कैंचीधाम में कल लगेगा महिला, युवा एवं सैनिक कल्याण बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर

भीमताल, 06 जुलाई। “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत 07 जुलाई 2026 (मंगलवार) को तहसील परिसर, कैंचीधाम में महिला, युवा एवं सैनिक कल्याण विषयक बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजन को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को पूर्ण तैयारी के साथ शिविर में उपस्थित रहने और जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *