महिलाओं के उत्पाद होंगे ऑनलाइन, IFAD टीम ने किया निरीक्षण

भीमताल: आईएफएडी (IFAD), दिल्ली की टीम ने बुधवार को विकासखंड हल्द्वानी में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने सबसे पहले कटघरिया के पास खुले पहाड़ी स्टोर का दौरा किया और वहां उपलब्ध उत्पादों की जानकारी ली। इसके बाद टीम ने क्लस्टर स्तर की महिलाओं के साथ बैठक की। बैठक में आईएफएडी टीम ने वित्तीय समावेशन पर चर्चा करते हुए महिलाओं को अपने उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनके उद्योग को और सशक्त बनाने के लिए सुझाव भी मांगे गए। कार्यक्रम के समापन पर श्री अभिजीत कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया और नैनीताल जनपद में चल रही गतिविधियों पर संतोष जताया।
निरीक्षण टीम में विजय तुली, अभिजीत कुमार एवं संपत चित्ती शामिल रहे। वहीं जनपद स्तर से REAP टीम के सदस्य अविनाश कुमार, हल्द्वानी ब्लॉक की एनआरएलएम बीएमएम जानकी दसीला, खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर व समस्त ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *