पंचायत चुनाव को लेकर युवा प्रमोद कुमार का प्रचार तेज

ग्रामीणों का मिल रहा भरपूर समर्थन

भीमताल : ब्लॉक धारी में आगामी 24 व 28 जुलाई को होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर अब प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में बबियाड (बिरसिग्यां) क्षेत्र से ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन करने वाले युवा प्रत्याशी प्रमोद कुमार ने भी अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। प्रमोद कुमार लंबे समय से ग्रामीणों के बीच सक्रिय रहे हैं और युवाओं के साथ-साथ महिलाएं और बुजुर्ग भी अब उनके समर्थन में आगे आ रहे हैं। गांव-गांव, घर-घर जाकर वह जनता से संपर्क कर रहे हैं और क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जता रहे हैं।
प्रमोद कुमार का कहना है कि,
“मैं उस क्षेत्र से आता हूं जहां वर्षों पहले सड़कों की मांग की गई थी, लेकिन आज तक उन पर काम नहीं हुआ। मैं अब इन अधूरी मांगों को पूरा कराने के लिए पंचायत में जाकर अपनी भूमिका निभाना चाहता हूं। ग्रामीणों का जो अपार समर्थन मुझे मिल रहा है, वह मेरे हौसले को और मजबूत कर रहा है।”
ग्रामवासियों का कहना है कि प्रमोद कुमार जैसे जमीनी और जागरूक युवाओं का आगे आना गांव के विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत है। आने वाले चुनाव में उनका प्रदर्शन देखने लायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *