ऑनलाइन जमा होंगे पेंशन योजनाओं के आवेदन पत्र
समाज कल्याण अधिकारियों को
वितरित किए लेपटॉप…..
भीमताल (नैनीताल)। पेंशन योजना के आवेदन पत्र जमा करने के लिए अब आवेदकों को समाज कल्याण विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। समाज कल्याण विभाग अब पेंशन योजनाओं के आवेदन पत्रों को ऑनलाइन मोड पर जमा करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को सीडीओ डॉ संदीप तिवारी ने लेपटॉप वितरित किए। ताकि लेपटॉप के माध्यम से पेंशन संबंधित आवेदन पत्रों को ऑनलाइन मोड पर किया जा सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि अब पेंशन योजनाओं के आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड पर ही प्राप्त किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर से तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आवेदक सीएचसी के माध्यम से अपने दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर पेंशन योजना से जुड़ सकते है। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी की जा रही और जल्द आवेदन पत्रों के ऑनलाइन जमा होने से आवेदकों को जिला समाज कल्याण और ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
