भीमताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) द्वारा संचालित आदि कैलास-ओम पर्वत यात्रा के तहत शनिवार को दूसरे चरण के तीसरे बैच के यात्रियों को भीमताल से रवाना किया गया। इस बैच में 4 यात्री शामिल थे, सभी यात्री महाराष्ट्र के निवासी हैं।
केएमवीएन के मैनेजर संजय कुमार और अन्य कर्मचारियों ने सभी यात्रियों का माला पहनाकर पारंपरिक स्वागत किया। इसके बाद यात्रियों को आदि कैलास-ओम पर्वत यात्रा के लिए रवाना किया गया। यह यात्रा 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेगी।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर (आईएएस) के निर्देशानुसार इस यात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा के सफल संचालन के लिए केएमवीएन ने सभी आवश्यक तैयारियां की हैं।