शिवरात्रि मेले को सफल बनाने के लिए पूर्ण कराए व्यवस्थाएं : कैड़ा

दुनिया राजनीति व्यापार

विधायक ने अधिकारियों के साथ की बैठक

भीमताल (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को भीमताल विकास भवन में अधिकारियों के साथ छोटा कैलाश में होने वाले शिवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित की। विधायक ने अधिकारियों से मेले से पहले हर हाल में सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। कैड़ा ने क्षतिग्रस्त सड़कों को सही कराने के साथ मंदिर में पानी की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही बिजली, पार्किंग, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स लगाने और स्वास्थ्य विभाग की टीम को मेले स्थल पर मुस्तैद रहने को कहा। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि मेले पर हर साल छोटा कैलाश में देश और विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए आते हैं। कैड़ा ने अधिकारियों से मेले से पहले व्यवस्था पूरी करने को कहा है। नैनीताल एसडीएम राहुल साह ने कहा कि सड़कों को सही कराने के लिए 5.30 लाख की धनराशि आपदा प्रबंधन से स्वीकृत कर दी गई है। साथ ही पार्किंग के लिए भूमि चयनित करने के साथ बिजली, पानी और पुलिस कर्मियों को तैनात कराने के लिए कहा है। बैठक में परियोजना निदेशक अजय सिंह, जिला मंत्री नितिन राणा, जिपं सदस्य अनिल चनौतिया, प्रेम बल्लभ बृजवासी, थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा, प्रधान तारा पलड़िया, बीजेपी नेता प्रदीप पाठक, पुष्कर मेहरा, गोपाल कृष्ण भट्ट, पंकज उप्रेती, उमेश पलड़िया, गुमान सिंह सम्मल, कमलेश बिष्ट, संतोष शर्मा, महिपाल सिंह, ओमी नैनवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *